केरल में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में जोरदार ब्लास्ट
हर जगह मची भगदड, मरने वालो की संख्या बढऩे की संभावना
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि भारत के केरल राज्य मे जहांं ईसाइयों की एक सभा में जोरदार ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूत्रो के हवाले से से राज्य के कोच्चि में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में सभा के दौरान जोरदार धमाका हुआ है. मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 35 घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कन्वेंशन सेंटर यहोवा की प्रार्थना चल रही थी।
तुरंत पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. विस्फोट के बाद पुलिस की मदद के लिए सैकड़ों लोग जुट गए थे. इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं।