
पंजाब व हरियााा हाईकोर्ट से कांग्रेसी विधायक जीरा को मिली बडी राहत
पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा जेल से हुए रिहा
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जीरा विधानसभा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को देर शाम रोपड़ जेल से रिहा कर दिया गया। विधायक कुलबीर सिंह जीरा सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन के मामले में रूपनगर जेल में बंद थे। कुलबीर को एक मामले में जमानत मिल गई थी। जबकि दूसरे मामले में जमानत नहीं मिली थी। आज हाईकोर्ट से कुलबीर जीरा को जमानत मिल गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 12 अक्टूबर को कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 17 अक्टूबर को उसके निवास स्थान से सुबह 5 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद कुलबीर को जीरा की लोअर कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे फिरोजपुर की सेंटर जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा था। कुलबीर को फिरोजपुर में बंद आतंकी और गैंगस्टरों से जान का खतरा होने के कारण रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार देर शाम कुलबीर को रोपड़ की जेल से रिहा कर दिया गया है।























