
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल इतने स्कूलों को जारी किये सख्त निर्देश
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 725 स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जानकारी अनुसार पता चला है कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की 2024 की परीक्षाओं के लिए सरकारी स्कूलों से परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 04 अक्तूबर को पत्र जारी करते 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रोफार्मा में परीक्षा केंद्रों के लिए पांच विकल्प भरने की मांग की गई थी। इसमें तीन ऐसे स्कूलों भरने के लिए कहा गया था जहां पहले से ही परीक्षा केंद्र चल रहे हैं और 2 ऐसे स्कूल जो कि 10 किमी के दायरे में हों जिनमें परीक्षा केंद्र न बनता हो पर वह परीक्षा केंद्र बनने के योग्य हों। इसके बाद भी राज्य के 725 सरकारी स्कूलों द्वारा निर्धारित तिथि तक परीक्षा केंद्रों का विकल्प नहीं भरा गया है।























