
बी.एस.एफ ने बार्डर पर पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा
पाक रेंजर्स के हवाले किया
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा क्षेत्र में गांव चहरपुर जिला अमृतसर में घुस आया था।
आरोपी से तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।जांच-पड़ताल करने के बाद बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया है। नियमानुसार दोनों देशों के बीच समझौते के तहत यदि कोई नागरिक गलती से बार्डर क्रॉस कर आए तो उसे छोड़ दिया जाता है।





















