
हरियाणा में ग्रुप डी की परीक्षा आज से , सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
एक शिफ्ट में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सरकार की ओर से कड़े इंतजाम
चंडीगढ़, 21 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा में ग्रुप-डी की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। सीईटी परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत राज्य के 17 जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, नारनौल और रेवाड़ी में 798 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।
परीक्षा सुबह और शाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से 11.45 बजे और दोपहर 3 बजे से 4.45 तक दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। एक शिफ्ट में करीब साढ़े 3 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सरकार की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए 13,75,151 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।





















