गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान आज
चंडीगढ़, 21 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करेगा। भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज सुबह 8:00 बजे मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करेगा।
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन की ओर अपना पहला कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।






















