
पंजाब विधानसभा सत्र केे पहले दिन ही विपक्षी नेता बाजवा और हरपाल चीमा हुए आमने सामने
कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन ने विपक्ष की कडे शब्दो मे की निंदा
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के आज पहले दिन सबसे पहले 41 दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने और मौन धारण करने के बाद मुल्तवी सेशन शुरू हो गया है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सेशन की वैधता पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार को एसवाईएल के मुद्दे पर हमारे सवालों का जवाब देना चाहिए।
बाजवा ने कहा कि पिछले सत्र के बिलों को भी राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी है और सत्र के बारे में कुछ भी पता नहीं है कि यह बजट सत्र है या कोई अन्य सत्र। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के समय जब एसवाईएल का मुद्दा आया था तो सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों को बर्बाद किया है। अकालियों ने पंजाब को लूटा और खाया है।
वही आज सत्र दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष द्वारा हंगामे की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विधानसभा में विपक्षी नेताओं को समय दिया गया है और वे आराम से अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है और नेता बड़े हैं, समझदार हैं इसलिए उन्हें बैठकर सुनना चाहिए। यदि कोई प्रश्न है तो मान-सम्मान के साथ पूछें, इतना हंगामा क्यों?























