
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर पंजाब सीएम मान पर साधा कडा निशाना
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व तेज तर्रार नेता जो हर समय सुर्खियों मे रहते है नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सीएम भगवंत मान पर कडा निशाना साधते हुए कहा पंजाब के मुख्यमंत्री विज्ञापन का कोई मौका नही छोडते है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने टवीट मे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा-सार्वजनिक धन से प्रचार के लिए प्रार्थना… दुनिया भर में लाखों लोग आध्यात्मिक खुशी और समग्र कल्याण के लिए गुरु से प्रार्थना करते हैं… मुख्यमंत्री भगवंत मान आप पहले व्यक्ति हैं जो मंत्रोच्चार, विज्ञापन से प्रचार की प्रार्थना कर रहे हैं… विज्ञापन का कोई मौका न छोड़ें, आप जनता के मुख्यमंत्री हैं या अखबार के मुख्यमंत्री?
18 अक्तूबर को पंजाब सरकार की तरफ से श्री हरमंदिर साहिब में सामूहिक अरदास कर नशा मुक्ति अभियान का आगाज किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए पार्टी की तरफ से विज्ञापन दिए गए थे।
https://twitter.com/sherryontopp/status/1714539224144158844?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1714539224144158844%7Ctwgr%5E620534fa0d5638a27547d3ac23d616cd7f5c10b6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fchandigarh%2Fpunjab-congress-leader-navjot-sidhu-targeted-cm-bhagwant-mann-2023-10-19























