
केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब मे हुए नतमस्तक
आप पार्टी के इन मंत्रियो ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) अमृतसर : केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज अमृतसर पहुंचे हैं। यहां मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंच कर वह श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए। इसके बाद केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ सी.एम. भगवंत मान भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सी.एम. भगवंत मान ने गडकरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमेशा उम्मीद से ज्यादा ही उन्हें मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक्सप्रेसवे का काम नहीं रुकने देंगे और इसे लेकर किसानों के साथ उनकी बात चल रही है।























