
पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की जमानत के बाद अब तक नही रिहाई
आज नहीं रिहा होंगे कुलबीर जीरा, पढिये क्या है कारण
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता): सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में रूपनगर जेल में बंद जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को जमानत मिल गई है। हालांकि उनकी रिहाई फिलहाल टलती नजर आ रही है। जीरा को आज रूपनगर से रिहा किया जाना था लेकिन जानकार सूत्रो के हवाले से पता चला है कि उनकी कोर्ट से जमानत याचिका मंजूर होने के बाद पुलिस ने उक्त केस में जीरा के खिलाफ एक और धारा जोड़ दी है। इस कारण अब उन्हें फिर से कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर करनी पड़ेगी। फिलहाल यह कहना गलत नहीं होगा कि विधायक की आज होने वाली रिहाई अटक गई है।
आपको बता दें कि कुलबीर जीरा के खिलाफ बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में धरना देने और काम में रुकावट डालने के आरोपों के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर लिखा था कि वह 17 अक्तूबर को गिरफ्तारी देंगे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।





















