
दो दिवसीय पंजाब विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने बुलाई विधायक दल की अहम बैठक
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा 20 और 21 अक्तूबर को विधानसभा के दो दिवसीय सत्र बुलाये जाने को लेकर आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें उक्त दो दिवसीय सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
वहीं शिअद ने विधानसभा सत्र को लेकर राज्यपाल के फैसले का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है लेकिन पार्टी किस रणनीति के साथ पहुंचेगी, इस संबंध में बुधवार को पार्टी प्रवक्ता ने कुछ भी बताने से इंकार किया है।























