
पंजाब के इस जिले मे एंटी नारकोटिक्स और सी.आई.ए. स्टाफ ने भगौड़े को हथियारो सहित दबोचा
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे एंटी नारकोटिक्स और सी.आई.ए.- 2 कमिश्नरेट पुलिस ने एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार पिस्टल 32 बोर समेत 3 जिन्दा रोंद और एक राइफ 12 बोर बरामद हुई है। पकड़े गए भगोड़े की पहचान राकेश के नाम से हुई है।
डीएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि टीम नाकाबंदी दौरान मकसूदा चौक में मौजूद थी। उस वक्त गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी इसी के चलते मुस्तेदी से काम करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। बता दे एक कत्ल केस में यह अंदर था और पेरोल पर बाहर आया, जिसके बाद से यह जेल वापिस नहीं गया था और पुलिस को इसकी तलाश थी।























