
गुरमत प्रचार के मामले में किसी भी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं करेगी- रमणीक सिंह मान
अब धर्म प्रचार विंग में बतौर सचिव इन्हे किया गया नियुकत
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के महासचिव रमणीक सिंह मान ने कहा कि गुरमत प्रचार के मामले में किसी भी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं करेगी। कमेटी धर्म प्रचार विंग को ओर भी मजबूत करने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पातशाही नौवीं जींद में पिछले दिनों हुई बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब धर्म प्रचार विंग में भरपूर सिंह को बतौर सचिव नियुकत किया गया है। वे हरियाणा कमेटी के हैड ऑफिस में धर्म प्रचार विंग की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति मैंबर विनर सिंह व गुरबखश सिंह, धर्म प्रचार के सचिव भरपूर सिंह व प्रभारी गुरपेज सिंह, लिपिक प्रभजोत सिंह सहित प्रचारक, कविशरी व ढाडी जत्थे मौजूद रहे।
महासचिव रमणीक सिंह मान ने कहा कि धर्म प्रचार विंग के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। धर्म प्रचार की मांगों को समय रहते पूरा करने के साथ-साथ प्रचारकों, कविशरी व ढाडी जत्थों की समस्याओं का भी समाधान करने के लिए हरियाणा कमेटी कृत्संकल्प है। मगर यदि गुरमत प्रचार में किसी भी प्रकार की कोई कौताही बरती गई, तो फिर वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फिल्ड में काम करने वाले को सप्ताह की रिपोर्ट प्रमुख कार्यालय में सचिव के पास भेजनी होगी और सचिव उसे धर्म प्रचार सब कमेटी के पदाधिकारियों एवं उनके पास भेजेगा। उन्होंने कहा कि जो भी मांगे या फिर समस्याएं प्रचारकों, कविशरी व ढाडी जत्थों को आ रही हैं, वह सब लिखित रूप में धर्म प्रचार सचिव को दें, जिसके बाद उन पर विचार-विमर्श करके हरसंभव सार्थक कदम उठाए जाएंगें।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला से प्रतिदिन गुरबाणी कीर्तन व गुरबाणी कथा की व्या2या के सीधे प्रसारण पर भी प्रचारकों को कथा करने का मौका देने की मांग पर महासचिव ने कहा कि जो भी प्रचारक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में सीधे प्रसारण के दौरान अपनी हाजिरी भरना चाहता है, वह लिखित रूप में कार्यालय में दें। उन्होंने बताया कि नाडा साहिब से सीधे प्रसारण के दौरान अपनी हाजिरी भरने वाले प्रचारक की ड्यूटी पहले से निश्चित की जाती है। एक सप्ताह पहले ही इसका शैड्यूल तैयार कर लिया जाता है, इसलिए समय अनुसार इच्छुक प्रचारक की ड्यूटी अगले सप्ताह के शैड्यूल में निर्धारित कर दी जाएगी।























