दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इतने प्रतिशत बढ़ा
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार की कैबिनेट ने अहम फैसले लिए हैं। त्यौहारों से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है जो बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारियों को बढ़ाया हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा।
कैबिनेट के फैसले से लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख के करीब पैंशनरों को सीधा फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(DA) और पेंशनरों के महंगाई राहत (DR) में 1 जुलाई 2023 से 4% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।






















