
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन नीति के खिलाफ यूटी सचिवालय के बाहर आप और कांग्रेस के पार्षदों ने किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 18 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन नीति के खिलाफ आज यूटी सचिवालय के बाहर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में साथ देने के लिए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह बबला, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लकी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा समेत अन्य कई नेता भी पहुंचे थे। इसके अलावा शहर के विभिन्न ऑटो डीलर भी प्रदर्शन में शामिल हुए।























