
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लेकर सिविल सचिवालय के बाहर आज पार्षद मिलकर करेंगे प्रदर्शन
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (विश्ववार्ता) : चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लेकर नगर निगम बैठक में बवाल मचा है। आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ सिविल सचिवालय सेक्टर- 9 के बाहर सभी पार्षद मिलकर प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी के हैं मेयर। चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी का बहुमत है। यहां पर मेयर भारतीय जनता पार्टी के हैं। चंडीगढ़ यूनियन टेरिटरी होने के कारण यहां पर सारे फैसले केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लिए जाते हैं। फिर भी मेयर सहित भाजपा के सभी पार्षद चंडीगढ़ में लागू इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष के पार्षदों की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के कारण वाहनों की बिक्री पर लगी रोक का विरोध किया जा रहा था। इस पर नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता ने चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ एक होकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।























