
जालंधर मे मां और बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर देहात के थाना पतारा के अंतर्गत भुजीवाल गांव के पास आज सुबह दो बाइक सवार युवकों ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पेट्रोल छिडक़कर शव जला दिए। जिससे पूरे इलाके मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस ने इस वारदात अमेरिका में रह रहे दामाद ने करवाई है। डीएसपी कुंवर विजय प्रताप ने इसकी पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही देहात के एसएसपी सुखविंदर सिंह भुल्लर पुलिस पार्टी सहित मौके पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह अपने करीबी
उन्होंने बताया कि यह हमला अमेरिका में रहने उनके दामाद ने करवाया है और इस संबंध में पारा थाने की पुलिस को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन उनके द्वारा कोई नहीं किये जाने के कारण आज हमलावर ने उसके घर पर हमला कर दिया।























