
श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आनंद कारज को लेकर सख्त आदेश जारी
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग पर आनंद कारज करने पर पूर्ण रोक लगा दी है। कहा गया कि यह सिख मर्यादा के खिलाफ है। दरअसल, डेस्टिनेशन वेडिंग में लोग थीम पर आधारित शादी करते थे, जैसे कि बीच किनारे या फिर किसी रिसोर्ट में ही आनंद कारज की रस्में की जाती थी। अब इस तरह के डेस्टिनेशन विवाह के मौके पर आनंद कारज नहीं होंगे।
बता दें कि मैरिज पैलेस में पहले से आनंद कारज करवाने पर पाबंदी लगी हुई है। पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें बीच किनारे आनंद कारज करवाए जा रहे थे, जिसे देखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा यह नए आदेश जारी किए गए है। शादी की पार्टी यहां कहीं भी की जा सकती है लेकिन लावां फेरे गुरुद्वारा साहिब में ही लेने होंगे।





















