
हरियाणा में ग्रुप डी का पेपर देने वाले परीक्षार्थियो के लिए सीएम मनोहर लाल ने किया बडा ऐलान
कहा परीक्षा के दिन आने व जाने का नहीं लगेगा किराया
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा में ग्रुप डी का पेपर देने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में सफर के पैसे नहीं देने होंगे। सीएम मनोहर लाल ने इसका एलान किया। 21 और 22 अक्तूबर को परीक्षा होनी है। परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पर ही पेपर के दिन का पास लिखा जाएगा और परीक्षा के दिन आने-जाने का कोई किराया नहीं लगेगा।























