
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर समेत पंजाब के अधिकाशं जिलो मे तेज बारिश व आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों मे इस तारिख तक बारिश की बौछारें पडऩे की जताई संभावना
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर भारत समेत पंजाब के करीब 15 जिलो मे देर रात से मौसम में बदलाव देखने को मिला जिससे मौसम ठंडा हो गया है सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई घंटों तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। पूरे पंजाब में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं और बीच-बीच में आज हल्की बूंदाबांदी सारा दिन जारी रहेगी।
राज्य के कई जिलों में आज सुबह अचानक काले बादल छा गए, जिसके बाद बिजली कडक़ने के साथ तेज बारिश हुई और अब ठंड का एहसास शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में 17 अक्तूबर तक बारिश की बौछारें पडऩे वाली है। वहीं उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा कई राज्यों में तो तूफान और बिजली कडक़ने की भी आशंका है।























