
महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में सुनवाई आज
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की सुनवाई होगी। कोर्ट में बृजभूषण पर दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर चार्ज फ्रेम करने को लेकर बहस हो रही है।





















