
पंजाब सरकार ने सूबावासियों को दी त्यौहारों से पहले बडी खुशखबरी
अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार ने सूबावासियों को बड़ी राहत दी है, अब लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर 500 रुपए तक का स्टांप पेपर मंगवा सकते हैं। साथ ही अब घर बैठे प्रॉपर्टी की फर्द भी ऑनलाइन ऑर्डर की जा सकती है।
फर्द घर को पंजाब सरकार की वेबसाइट https://jamabandi.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फर्द वाले विकल्प पर जाकर ऑर्डर किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि मान सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ योजनाएं बनाती रही है।
आपको बता दें कि फर्द लेने के लिए कार्यालयों में 20 रुपए का सरकारी शुल्क निर्धारित किया गया है। अब अगर आप दफ्तरों के चक्कर लगाने की झंझट से बचना चाहते हैं तो ई-मेल के जरिए फर्द मंगवाने के लिए 50 रुपए का शुल्क देना होगा। अगर किसी गांव में फर्द मंगवानी है तो इसके लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा और अगर राज्य के बाहर किसी पते पर फर्द मंगवाना है तो 200 रुपए का शुल्क तय किया गया है।























