भारत के साथ कूटनीतिक तनाव के बीच कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने भारत की खुफिया एजेंसियों पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस तनाव के बीच शारदीय नवरात्र के पहले दिन जस्टिन ट्रूडो ने लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “नवरात्रि की शुभकामनाएं! मैं हिंदू समुदाय के सदस्यों और इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहा हूं।