
पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोहर सिंह गिल का रविवार को दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार थे. उनके करीबी लोगों ने यह जानकारी दी। गिल 86 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। करीबी लोगों ने बताया कि गिल का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां किया जाएगा।
पूर्व नौकरशाह गिल ने एक युवा अधिकारी के रूप में प्रकाश सिंह बादल के अधीन उस वक्त कार्य किया था, जब शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक पंजाब के मुख्यमंत्री थे. गिल दिसंबर 1996 और जून 2001 के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) रहे थे।





















