
नशा तस्करो व पुलिस के बीच बडी मुठभेड:
जालंधर देहात में नशा तस्कर को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) जालंधर देहात के थाना नूर महल में नशा तस्कर को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग करने का मामला सामने आया है। तस्कर द्वारा गोलीयां चलाने से दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया।
प्राप्त सूचना के अनुसार फिल्लौर पुलिस को प्रात: 3 बजे सूचना मिली कि एक बड़ा नशा तस्कर जो पंजाब में नशे का किंगपीन है और उसने नशा तस्करी के माध्यम से करोड़ों रुपयों का साम्राज्य खड़ा किया हुआ है। यह भी पता चला है कि पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है जिसके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। जिसका खुलासा उच्च अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।























