
पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश से एक साथ ही मौसम ने ली करवट
बारिश के साथ ही सर्दी ने भी दी दस्तक ,जानिये आने वाले दिनों का हाल
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज पूरे उत्तर भारत सहित पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ में बारिश होने से मौसम ने एक साथ ही करवट ले ली है। बारिश के साथ ही सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग 18 अक्तबूर तक मौसम की भविष्यवाणी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 15 व 16 अक्तूबर को राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने, बादल गरजने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आज 15 अक्तूबर को सुबह 5.47 बजे जारी भविष्यवाणी अनुसार बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फाजिल्का, फरीदकोट, तरनतारन, लुधियाना, मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर आदि दरम्यिानी बारिश की संभवाना है।
वहीं बता दें कि 14 अक्तूबर की रात तेज आंधी, तूफान आया और कई जिलों में बारिश हुई है। पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। पंजाब में मौसम ठंडा होना शुरू हो गया और हल्की-सी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। तपामान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है है। कल के मुताबिक तपामान काफी नीचे गिरा है।























