
पंजाब सरकार द्वारा महाडिबेट को लेकर सूबे की राजनीति पूरी तरह गर्माई
महाडिबेट से पहले फिर पंजाब सीएम मान का बड़ा बयान आया सामने
कहा- मैं 1 नवंबर को बहस के लिए जरूर जाऊंगा
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा 1 नवंबर को होने वाली खुली बहस को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। वही आज पंजाब सीएम भगवंत मान ने महाडिबेट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं 1 नवंबर को बहस के लिए जरूर जाऊंगा। वह अकेला एस. वाई. एल. के मुद्दे पर नहीं बल्कि पंजाब के सभी मुद्दों पर बहस करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1966 को जब पंजाब का गठन हुआ तब से हर जगह खेती कैसे खत्म हो गई। पंजाब के ऐसे तमाम मुद्दों पर बहस करना चाहता हूं, जहां व्यापार घाटे का सौदा कैसे बना, कहां-कहां उनका पानी लूटा गया है, नशे की नेक्सस कैसे बढ़ा, हमारा व्यापार विदेशी राज्यों तक कैसे पहुंच गया है, पंजाब के तमाम मुद्दों पर बहस करना चाहता हूं।
वह 1 नवंबर को वहां जरूर जाएंगे और उनकी वाद-विवाद कुर्सियों पर उनका नाम लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल, राजा वाडि़ंग, प्रताप सिंह बाजवा और सुनील जाखड़ की पसंद का खाना भी रखा जाएगा परंतु एक बार सभी जरूर आएं। उन्होंने कहा कि विरोधियों को पता है कि वह चलेंगे तो वे फंस जाएंगे। 1 नवंबर को सब सामने आ जाएंगे, पता चल जाएगा कि कौन क्या है।























