
पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने शहीद सैनिक अमृतपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देना देने की घोषणा
केंद्र सरकार पर खूबे बरसे सीएम मान
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद सैनिक अमृतपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देना का घोषणा की है। सी.एम. मान ने आज शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति के मुताबिक शहीद के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
सी.एम. मान ट्वीट कर कहा कि, ”शहीद अमृतपाल सिंह की शहीदी को लेकर फौज में चाहे जो भी नीति हो परन्तु पंजाब सरकार की नीति वही रहेगी जो सभी शहीदों के लिए होती है…शहीद अमृतपाल सिंह देश का शहीद है.. एक करोड़ रुपए सम्मान राशि पंजाब सरकार द्वारा परिवार को दी जाएगी… केंद्र सरकार के पास सख्त एतराज भी उठाया जाएगा..”
सी.एम. मान ने कहा कि यह चेक जल्द ही पीडि़त परिवार को सौंप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को कायम रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इस शहीद के परिवार के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे।






















