
पंजाब में भाजपा के कुल इतने नेताओं की सुरक्षा को घटाया
देखें अब किस स्तर की सिक्योरिटी मिली ?
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) केंंद्र सरकार ने आज बडा फैसला लेते हुए पंजाब में भाजपा नेताओं की सुरक्षा घटा दी गई है। जिन भाजपा नेताओं की सुरक्षा घटाई उनकी संख्या लगभग 40 के करीब बताई जा रही है वही यह भी पता चला रहा है कि इन नेताओं में कई नेता ऐसे भी शामिल हैं, जो कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में आए थे। एक साल बाद अब इन्हें नेताओं की सुरक्षा केंद्र सरकार ने घटा दी है।
बताया जा रहा है कि, केंद्र सरकार ने कुछ नेताओं की सुरक्षा तो पूरी तरह से वापिस ले ली है। लेकिन कई नेताओं की सुरक्षा Y कैटेगरी से x कैटेगरी की कर दी है। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि जिन बीजेपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर यह फेरबदल हुआ है, उनमें कौन-कौन से नेता शामिल हैं। फिलहाल, x कैटेगरी की सिक्योरिटी होने के बाद अब इन नेताओं के साथ कमांडों और ज्यादा जवान नहीं रहेंगे।























