
चंडीगढ़ में गैस पाइपलाइन फ टने से मचा हडकंप
लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ से आ रही है जहां के सेक्टर-37 सिटी की मार्केट के सामने मुख्य सडक़ पर अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन फटने से हडकंप मच गया है। इस कारण गैस की लीकेज होने से दहशत का माहौल बन गया। इस बारे में पता चलने के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा यहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कोशिश की जा रही है कि किसी तरह इस लीकेज को रोका जा सके।























