
पंजाब के इस जिले मे जलायेगा जायेगा सूबे का सबसे बडा रावण
120 फुट ऊंचा रावण होगा वाटर प्रूफ कागज से तैयार
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे इस बार पंजाब का सबसे ऊंचा 120 का रावण जलेगा। पंजाब के लुधियाना के दरेसी मैदान में पूरे पंजाब का सबसे ऊंचा 120 फुट का रावण बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने के लिए बीस दिनों से टीमें जुटी हैं। रावण के पुतले को बनाने वाले कारीगर उत्तरप्रदेश के आगरा से आए हैं। इसे एमबीए कर चुका इमरान और उसके पिता अजहर अली बना रहे हैं। यूएसए से विशेष तौर पर मंगवाए गए वाटर प्रूफ कागज से रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।
रावण के पुतले मे यूज होने वाले कागज को यूएसए से विशेष तौर पर मंगवाए गए वाटर प्रूफ कागज से रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। यह कागज न तो पानी और न ही धूप से खराब होता है। इस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च आने की संभावना है।























