
पंजाब सीएम मान ने इस जिले के 9 पार्षदों को पार्टी में कराया शामिल
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर जिले के 9 पार्षदों को आज आम आदमी पार्टी में शामिल कराया है। इस अवसर पर महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, मंत्री बलकार सिंह, सांसद सुशिल रिंकू और विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।
पूर्व कौंसलर शमशेर खेहरा, मोनू बड़िंग, बाल किशन बाली, दीपक शारदा, देसराज जस्सल, मनमोहन राजू, ओम प्रकाश आप में शामिल हो गए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में ये नेता पार्टी में शामिल हुए हैं इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।























