
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब में पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने बडे आतंकी हमले की साजिश को किया नाकाम
डीजीपी. गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी की सांझा
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब में बड़ी आतंकी हमले की साजिश को नकाम किया गया है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने अमृतसर से लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जो त्योहारी सीजन में पंजाब को दहलाने की साजिश और बड़ा धमाका करने की योजना बना रहे थे। इस बारे में पंजाब के डी. जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी सांझा की है।
स्स्ह्रष्ट और केंद्रीय एजेंसी के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जम्मू-कश्मीर के 2 आतंकियों को हिरासत में लिया गया है। आतंकियों से विस्फोटक खतरनाक हथियार बरामद हुए है, जिसमें 2 ढ्ढश्वष्ठ , 2 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल , टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर, 4 बैटरी शामिल है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।























