
बिग ब्रेकिंग न्यूज
पंजाब की मान सरकार ने त्यौहारों के सीजन को देखते हुए ग्रुप डी के नियमित कर्मचारियों को दिया बडा तोहफा
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (विश्ववार्ता) पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने आज त्यौहारों के सीजन को देखते हुए 15 हजार दर्जा 4 कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल लोन योजना लेकर आई है। फेस्टिवल लोन योजना का लाभ केवल ग्रेड 4 (ग्रुप डी) के नियमित कर्मचारी ही ले सकेंगे।
दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी ब्याज मुक्त ऋण नहीं ले सकेंगे। पता चला है कि सरकार ने योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह योजना 2023-24 के लिए लागू है।इस योजना के तहत दर्जा 4 कर्मचारी बिना ब्याज के 10 हजार रुपए लोन ले सकेंगे। जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि सभी विभागों के प्रमुखों, डिवीजनल कमिश्नरों और डी.सी. को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।























