
विधानसभा सत्र को लेकर सरकार और राज्यपाल फिर आमने-सामने
राज्यपाल कार्यालय की ओर से विधानसभा सचिव को लिखा गया पत्र
पुरोहित ने पंजाब विधानसभा के सत्र को दिया अवैध करार
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 20-21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा सत्र को अवैध घोषित कर दिया है। राज्यपाल कार्यालय की ओर से पंजाब सरकार को पत्र लिखा गया है, जबकि राज्यपाल पुरोहित खुद सीमा क्षेत्र के गांवों का दौरा करने में व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस सत्र को अवैध करार दिया था।
इस पत्र में लिखा गया है कि सरकार ने विधानसभा का जो सत्र बुलाया है, उसे बजट सत्र का विस्तार बताया जा रहा है. जो नियम विरुद्ध है। इससे पहले भी 19 और 20 जून को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र को भी नियम विरुद्ध बुलाया गया था इसलिए जून के विशेष सत्र में किये गये सभी कार्य भी अवैध हैं. पत्र में लिखा गया है कि 3 मार्च को बुलाया गया पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 22 मार्च को समाप्त हो गया है, इसलिए इसे आगे बढ़ाना गैरकानूनी है।























