
पंजाब मे अकाली दल को लगा बडा झटका इस पूर्व विधायक ने अपने पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर अकाली दल को बडा झटका लगा है पूर्व विधायक जीत महिन्द्र सिद्धू ने पार्टी को अलविदा कहते हुए पार्टी पर बौखलाहट व साजिश के आरोप लगाए। बठिंडा में अपने निवास स्थान पर पत्रकार सम्मेलन में सिद्धू ने कहा कि वह एक वफादार सिपाही की तरह पार्टी के साथ खड़ा था।
जीत महिन्द्र सिद्धू ने कहा कि बेशक उन्हें अभी कारण बताओं नोटिस की कॉपी मिली नहीं परन्तु मीडिया द्वारा उन्हें प्रेस विज्ञप्ति जरूर मिली लेकिन उससे पहले ही वह अकाली दल को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए पार्टी उपाध्यक्ष से इस्तीफा दे रहे हैं।























