
पंजाब सरकार ने एसवाईएल पर खुली बहस के लिए स्थान बदला , अब इस जगह पर होगी महाडिबेट
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 1 नंबवर को टैगोर थिएटर में होने वाली खुली बहस का स्थान बदलकर अब पीएयू लुधियाना कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर महाडिबेट पंजाब सरकार ने लुधियाना में पीएयू ऑडिटोरियम बुक करवा लिया है।
बता दें इससे पहले चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में महाडिबेट होने की चर्चा थी। लेकिन वहां के डायरेक्टर द्वारा मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि थिएटर में सभ्याचारक व संगीत के प्रोग्राम होते हैं। यहां पर राजनीतिक बहस व धार्मिक प्रोग्राम नहीं होंगे। इसी चलते अब पंजाब सरकार द्वारा पीएयू लुधियाना में महाडिबेट रखी गई है। अब लुधियाना में ओपन डिबेट होगी।























