
शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने पंजाब की इस होनहार बेटी को दी शाबाशी
फेसबुक पेज पर पोस्ट पर शेयर की तस्वीरे
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज फेसबुक पेज पर पंजाब की होनहार बेटी नाम्या जोशी पुत्री कुणाल जोशी निवासी लुधियाना के साथ आज मुलाकात तस्वीरे सांझा की।
हरजोत बैंस ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा ने प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार सहित कई अन्य राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हासिल किए है। इसके साथ ही अब क्चश्वञ्जञ्ज संस्था द्वारा इंग्लैंड में जनवरी-2024 में करवाई जाने वाली विश्व कनवैंशन में भारत की इकलौती प्रतिनिधि के रूप में शामिल होगी। उन्होंने नाम्या जोशी को बधाई दी है।























