
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेगे उत्तराखंड का दौरा
कुल इतने हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के तहत पार्वती कुंड एवं जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे तथा पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
पीएमओ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि मोदी सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिथौरागढ़ जिले के जोलिंगकोंग पहुंचेंगे, जहां वह पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना करेंगे। इसने कहा कि प्रधानमंत्री इस स्थान पर पवित्र आदि-कैलाश का भी आशीर्वाद लेंगे जो अपने आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात है।





















