
ड्रग्स केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को कोर्ट ने फिर भेजा इतने दिनो के पुलिस रिमांड पर
पढिये क्या है पूरा मामला ?
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज जलालाबाद कोर्ट ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को फिर से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में खैहरा को 12 अक्तूबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुखपाल खैहरा को ई.डी. ने 2021 में 2015 के ड्रग्स केस से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें 2022 में जमानत मिल गई थी। फरवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग्स मामले में खैहरा के खिलाफ समन के आदेश रद्द कर दिए थे। इसके बाद भी खैहरा को पंजाब पुलिस 28 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश से गिरफ्तार किया था जिसे उन्होंने असंवैधानिक बताते हुए इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।





















