
पंजाब में जम्मू कश्मीर और काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने मुल्लांपुर दाखा में की संयुक्त रेड
मिला मौके पर इतने करोड का कैश
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे जम्मू कश्मीर और काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने मुल्लांपुर दाखा में संयुक्त रेड करके 4 करोड़ 95 लाख ड्रग मनी , 32 बोर रिवाल्वर, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आई डी. कार्ड, पैसे गिनने वाली मशीन, सफेद लिफाफे, चिट्टा (ड्रग्स) पैकिंग करने वाली मशीन बरामद की है। रेड से पहले कोठी के चारों तरफ भारी सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई थी।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11 बजे जम्मू कश्मीर और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने मुल्लांपुर के दशमेश नगर में सर्च ऑपरेशन चलाकर किराएदार मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मुल्लांपुर के घर से उक्त चीजें बरामद की है।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसकी मुल्लांपुर में किराए पर एक कोठी है, जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर की पुलिस और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने संयुक्त तौर पर रिकवरी करने के लिए मनजीत सिंह को साथ लिया और उसकी किराए की कोठी पर सर्च अभियान चलाया, जिसमें से उक्त चीजें बरामद हुई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।





















