
पंजाब के इस जिले मे 2 वारदातों से दहशत में दुकानदार
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले में चोरों के हौंसले बुलंद हो चुके हैं। वे घरों में छिटपुट चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम तो दे रहे थे, अब थाने से चंद कदमों की दूरी पर पड़ते फगवाड़ा गेट स्थित इलेक्ट्रॉनिक बिजली की दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोर गुप्ता इलेक्ट्रिकल, अमर इलेक्ट्रिकल के ताले तोडक़र दुकान में पड़ा अढ़ाई लाख रुपए का कैश इलेक्ट्रॉनिक सामान व तारें चोरी करके रफू चक्कर हो गए। घटना संबंधी दुकान मालिक को पता चला तो उसने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।





















