
पंजाब मे फिर मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं व बारिश ने मौसम में की ठंडक
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है वही पंजाब के कई हिस्से जिनमे जालंधर महानगर में देर रात मौसम ने अचानक से करवट ली तथा तेज हवाओं व बारिश ने मौसम में और ठंडक ला दी। पूरे शहर में मेघ झमाझम बरसे तो कहीं हल्की बारिश हुई, जिस कारण कि हर तरफ मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। दरअसल देर रात आसमान में अचानक से बादल छाने शुरू हो गए तथा देखते ही देखते आसमान बादलों से ढक गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं।
वहीं वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। हल्की फुहार के बाद एक दम से तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के कई हिस्सों में सडक़ों पर पानी जमा हो गया जिस कारण पैदल चलने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। हालांकि, कई इलाकों में बारिश के चलते बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।





















