
कथित शराब घोटाले मामले मे आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने भेजा इतने दिनो के रिमांड पर
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कथित शराब घोटाले मामले मे आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने पांच दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले ईडी ने संजय सिंह को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने कोर्ट ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी थी।
संजय सिंह के अधिवक्ता ने ईडी की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जो व्यक्ति इस मामले से जुड़ा ही नहीं है, उसके लिए 10 दिन की रिमांड की मांग करना बेमानी है। अदालत में पेश होने से पहले आप नेता सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘मोदीजी का अन्याय है और वह चुनाव हार जाएंगे। गौरतलब है कि आप नेता को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी अधिकारियों ने 10 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें बुधवार को ईडी कार्यालय लाया गया।चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) वायरल हो रही पंजाब के ष्टरू भगवंत मान की ये तस्वीर, क्या आपने देखी..?























