
दिल्ली शराब घोटाले मामले मे ईडी की बडी कार्रवाई, आप सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भडक़ी आप पार्टी
सीएम केजरीवाल बोले- हम डरेंगे नहीं, कोर्ट में केस करेंगे
गिरफ्तारी को लेकर आप नेता व कार्यकर्ताओं नेे किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बुधवार सुबह से संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही थी। इस छापेमारी में पूछताक्ष के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप सांसद संजय सिंह के परिवारवालों से मुलाकात कर मीडिया से कहा कि ईडी को छापे में कुछ नहीं मिला उन्होंने कहा कि शराब घोटाला के नाम पर एक हजार रेड मार दीं लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं, पहले संजय सिंह की आवाज दबाने की कोशिश है. इंडिया अलायंस से डर गए है, बौखला गए हैं. हम डरेंगे नहीं, कोर्ट में केस करेंगे, सडक़ पर भी दिखेंगे।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता संजय सिंह के आवास के बाहर जुटे हुए हैं। आप की मंत्री अतिशी ने कहा भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिरायेगा.. चुनाव के पहले, . इंडिया अलायंस से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है। मनीष जी और सत्येन्द्र जी के बाद रेड सरकार ने बुलंदी से जनता की आवाज उठाने वाले संजय भैया को भी गिरफ़्तार कर लिया। ईडी का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? लगता है कि आप पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुज़ारा होता है।





















