

कारगिल में पंजाब के जवान परमिंदर सिंह की शहादत की दुखद खबर
पंजाब सीएम मान ने परिवार के साथ जताई हमदर्दी
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कारगिल से बडी दुखद खबर सामने आ रही है कि पंजाब के संगरूर जिले के गांव छाजली के सेना के जवान परमिंदर सिंह शहीद हो गये है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुख की घड़ी में सोशल मीडिया पर जानकारी सांझी की है।
मुख्यमंत्री मान ने लिखा है कि संगरूर जिले के गांव छाजली के सेना के जवान परमिंदर सिंह की कारगिल में शहादत का दुखद समाचार मिला है। देश के लिए शहीद हुए जवान की बहादुरी को मैं सलाम करता हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि परिवार के साथ उनकी हार्दिक संवेदना है, इस कठिन समय में सरकार शहीद के परिवार के साथ है और परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।























