
बढ़ेगी भारतीय वायु सेना की ताकत :
आज भारतीय वायुसेना को मिलेगा पहला ट्विन सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट Tejas
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से आज वायुसेना को सौंपे जाएंगे कुल इतने एयरक्राफ्ट्स
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) रक्षा मामलों में भारत आए दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में आज को एक और स्वर्णिम पन्ना भारतीय वायुसेना के इतिहास में जुड़ने जा रहा है। कल एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पहला लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट एयर फोर्स को सौंपेगी। ऐसे आठ एयरक्राफ्ट सेना को सौंपे जाने की बात हो चुकी है। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इसके बाद हमारी वायुसेना इतनी मजबूत हो जाएगी कि पड़ोसी मुल्क चीन या पाकिस्तान हो चाहे फिर कोई और थर्राते नजर आएंगे।





















