
उत्तर भारत मे सर्दी की हुई आहट
राजधानी समेत पंजाब व हरियाणा में मौसम में आई ठंडक,जानिये कब से ठंड देगी दस्तक
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) : भीषण गर्मी व मानसून के बाद अब उत्तर भारत मे सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अक्तूबर महीने की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके बाद दोनों ही तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सात अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक दर्ज होगा। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह के अंत से ठंडक का अहसास बढ़ जाएगा और सर्दी का आगमन होने की संभावना है।
जानकारी के लिए बतां दे कि राजधानी दिल्ली का रिज इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुछ इलाकों में 19 डिग्री तापमान ने ठंडक का अहसास कराया। हालांकि अभी दिन के समय धूप परेशान कर रही हैं। बावजूद इसके गर्मी की चुभन कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं।





















