
हरियाणा पुलिस ने किया साइबर ठगी का बड़ा भंडाफोड, सभी आरोपी दबोचे
करीब 17 राज्यों में वीडियो कॉल से बनाई अश्लील क्लिप
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा पुलिस ने साइबर ठगी का बड़ा भंडाफोड किया हेै जिसमे करीब 17 राज्यों के 252 लोगों के पास वीडियो कॉलिंग कर उनकी अश्लील क्लिप बनाकर ठगने का काम किया जाता था। जानकारी अनुसार पता चला है कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप चलाने के मामले में भिवानी पुलिस के हाथ लगे तीन आरोपियों ने बड़े खुलासे किए हैं। महज 22 से 24 साल के दसवीं पास इन युवाओं ने वीडियो कॉलिंग कर अश्लील क्लिप तैयार कर ब्लैकमेलिंग का अपना गिरोह बनाकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया था।
वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी ने बताया कि दो आरोपियों को तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा है, जबकि तीसरे आरोपी से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।





















