
विद्यार्थी ध्यान दे: पंजाब के स्कूलों का समय आज से बदला
पढिये किस समय खुलेगें स्कूल और किस समय होगी छुट्टी
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज सेे सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक होगा। यह समय 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। 1 नवम्बर से 29 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक रहेगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा।





















